बाराबंकी, मार्च 8 -- बाराबंकी। सफेदाबाद क्षेत्र स्थित एक होटल में शादी समारोह के दौरान पर्स से करीब 10 लाख रुपये चोरी होने का आरोप लगाते हुए पीड़िता ने पुलिस को तहरीर दी है। लखनऊ के गोमतीनगर एक्सटेंशन निवासी नीतू पाठक पत्नी अमित पाठक ने नगर कोतवाली पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि उसने 20 से 23 फरवरी तक शादी समारोह के लिए होटल में कमरे व हाल किराये पर लिए थे। 21 फरवरी को शालीमार पैराडाइज में उसकी पुत्री की शादी का कार्यक्रम था। उसी दौरान दोपहर करीब 1:30 बजे होटल के बेसमेंट में स्थित कमरे में रखे उसके बड़े पर्स को किसी ने चादर में लपेटकर गायब कर दिया। पर्स में रिश्तेदारों व परिचितों द्वारा दिए गए सगुन व नेग के करीब 10 लाख रुपये रखे होने की बात कही गई है। पीड़िता का कहना है कि घटना होटल परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों में भी कैद है। मामले में प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.