मऊ, दिसम्बर 5 -- सूरजपुर। दोहरीघाट थाना क्षेत्र के हाशापुर गांव में गुरुवार की रात आयोजित शादी समारोह में तंदूरी रोटी बनाते समय एक युवक द्वारा तंदूरी में थूकने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया। वीडियो सामने आने के बाद गांव में आक्रोश फैल गया। ग्रामीणों ने मामले की सूचना तुरंत दोहरीघाट थाना प्रभारी संजय कुमार त्रिपाठी को दी। जानकारी मिलते ही रसूलपुर पुलिस चौकी की टीम मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल में जुट गई। पुलिस वायरल वीडियो की सत्यता की जांच कर रही है और संबंधित युवक की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं। ग्रामीणों ने कड़ी कार्रवाई की मांग करते हुए कहा कि ऐसी हरकतें सामाजिक माहौल को दूषित करने के साथ लोगों की भावनाओं को ठेस पहुंचाती हैं। पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद दोषियों पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्त...