कानपुर, जून 29 -- सचेंडी। भूल गांव में शादी समारोह के दौरान शुरू हुआ मामूली विवाद अगले दिन खूनी संघर्ष में बदल गया। दोनों पक्षों के बीच हुई मारपीट में कई लोग घायल हो गए। पुलिस ने दोनों पक्षों की तरफ से आई तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। भूल गांव निवासी बबलू के मुताबिक, शनिवार को उसकी चचेरी बहन की शादी थी। इस दौरान बारात में आए लखन और सुजीत से किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। आरोप है कि, रविवार सुबह लखन और सुजीत ने पुत्तन, अंकुर, अर्जुन समेत एक अन्य को बुलाकर उसके घर पर हमला कर दिया। यह भी पढ़ें- Jahanabad News दो पक्षों में मारपीट, अलग-अलग प्राथमिकी दर्ज आरोपियों ने घर में घुसकर बबलू, उसकी पत्नी ममता और साले आयुष के साथ लात-घूंसों व डंडों से मारपीट की, जिससे ममता और आयुष गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं, दूसरे पक्ष से जय...