इंदौर, अप्रैल 21 -- इंदौर कलेक्ट्रेट में जनसुनवाई के दौरान एक केस ने सभी का ध्यान खींचा। गले में वरमाला डाले दूल्हा फरियाद लेकर पहुंचा। उसने डीएम से न्याय की आस लगाते हुए कहा कि शादी की सारी तैयारियां हो गई है, लेकिन पूरा परिवार परेशान है। उसने गांव के एक दबंग पर उसे प्रताड़ित करने का आरोप लगाया। कलेक्टर कार्यालय की जनसुनवाई के दौरान मंगलवार को दूल्हे ने प्रशासन से गुहार लगाई कि गांव का दबंग उसके परिवार को प्रताड़ित कर रहा है और घर के सामने नाली पर रास्ता नहीं बनने दे रहा, जिससे पूरा परिवार परेशानी में है। पीड़ित दूल्हे ने अधिकारियों को बताया कि घर के सामने रास्ता अवरुद्ध होने से परिवार का निकलना-दाखिल होना मुश्किल हो गया है। सबसे बड़ी चिंता यह है कि 25 तारीख को शादी है और बारात, रिश्तेदार व मेहमानों के आने-जाने में भारी दिक्कत खड़ी हो सक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.