सीवान, अप्रैल 11 -- सीवान, कार्यालय संवाददाता। जिले में आगामी वैवाहिक सीजन को देखते हुए जिला प्रशासन ने एलपीजी गैस की आपूर्ति को लेकर महत्वपूर्ण निर्देश जारी किए हैं। जिला पदाधिकारी विवेक रंजन मैत्रेय ने स्पष्ट किया है कि शादी-विवाह जैसे आयोजनों में घरेलू एलपीजी गैस का उपयोग उचित नहीं है और इससे गैस आपूर्ति व्यवस्था प्रभावित हो सकती है। जिला पदाधिकारी की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि वैवाहिक कार्यक्रमों में संभावित गैस संकट से निपटने के लिए विशेष व्यवस्था की गई है। निबंधन कराने पर पांच से सात दिनों में मिलेगा सिलेंडर निर्देश के अनुसार, वैवाहिक आयोजनों में भोजन व्यवस्था करने वाले रसोइया एवं कैटरर्स को वाणिज्यिक एलपीजी के लिए अनिवार्य रूप से निबंधन कराना होगा। संबंधित तेल कंपनियों को 5 से 7 दिनों के भीतर इनका निबंधन सुनिश्चित करने का नि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.