वाराणसी, अप्रैल 12 -- वाराणसी, प्रमुख संवाददाता। अमेरिका-ईरान में युद्ध विराम के बाद गैस सिलेंडर संकट दूर होने की उम्मीद बढ़ी है। जिले की बात करें, प्रशासन यहां लोगों को राहत पहुंचाने में जुट गया है। जिन परिवारों में शादी/मांगलिक कार्य हैं, उन्हें उनकी जरूरत के मुताबिक कमर्शियल सिलेंडर दिए जाएंगे। प्रशासन ने जिलापूर्ति कार्यालय में आवेदकों की सूची गैस एजेंसियों को प्रतिदिन जारी करने का निर्देश दिया है। जरूरतमंद लोगों को अर्दली बाजार स्थित कार्यालय में शादी/मांगलिक कार्य के कार्ड और सिलेंडरों की संख्या के साथ आवेदन करना होगा। उन्हें संबंधित क्षेत्र की एजेंसियों में कमर्शियल सिलेंडर का अस्थायी कनेक्शन लेना होगा। संख्या के आधार पर सिक्योरिटी राशि और सिलेंडर का शुल्क जमा करना होगा। शादी/ मांगलिक समारोह के बाद सिलेंडर वापसी पर सिक्योरिटी राशि ...