बेगुसराय, अप्रैल 5 -- बरौनी। शादी-विवाह की तैयारी को लेकर बरौनी शहरी व ग्रामीण इलाकों में अभी से ही बाजारों में लोगों की भीड़ जुटने लगी है। 14 अप्रैल के बाद शुरू होने वाले लग्न को लेकर सबसे ज्यादा भीड़ सोने-चांदी, रेडिमेड कपड़े, जूते-चप्पल, मॉल सहित गल्ले आदि की दुकानों पर देखी जा रही है। बाजारों में भीड़ के कारण ट्रैफिक जाम की समस्या से भी लोगों को जूझना पड़ रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...