नई दिल्ली, दिसम्बर 5 -- बिहार के मोकामा में शादी वाले घर में उस समय कोहराम मच गया जब रस्म के लिए मंदिर जा रही महिलाओं की भीड़ में एक अनियंत्रित ट्रैक्टर ट्रॉली घुस गया। इस हादसे में बताशा देवी (70) की मौत हो गई और दो अन्य महिलाओं को हल्की चोट आई है। जबकि कई महिलाएं बाल-बाल बच गई। घटना गुरुवार को मोकामा के छतरपुरा गांव की है। मृतका लखीसराय जिले के सूर्यगढ़ा के नीरपुर जलनपुरा वार्ड आठ निवासी स्व.भरत महतो की पत्नी थी। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ट्रैक्टर को जब्त कर आगे की कार्रवाई में जुटी है। जानकारी के अनुसार, दो दिन पहले बताशा देवी अपने भतीजे की शादी समारोह में शामिल होने के लिए छतरपुरा गांव थी। गुरुवार को बारात बेगूसराय जानी थी। शादी की रस्म के लिए घर से करीब 50 महिलाएं मंदिर जा रही थी। इसी दौरान मिट्टी ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.