अमरोहा, अप्रैल 28 -- थाना क्षेत्र के गांव खैलिया पट्टी में मंगलवार दोपहर शादी वाले घर में मढ़े की दावत का खाना बनाते समय भीषण हादसा हो गया। गैस सिलेंडर के पाइप में लीकेज के कारण अचानक भड़की आग की चपेट में आकर दूल्हे की पांच वर्षीय भतीजी, भाभी, बहन और मौसी गंभीर रूप से झुलस गईं। आनन-फानन में सभी को सीएचसी ले जाया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें मेरठ के हायर सेंटर रेफर किया गया है। हादसे के बाद देर शाम सादगी के साथ बारात रवाना की गई। गांव निवासी धर्मपाल सिंह के बेटे शोभित की बारात मंगलवार शाम जनपद संभल के जुनावई जानी थी। घर में मेहमानों की भीड़ थी और दोपहर करीब 2 बजे महिलाएं मढ़े की दावत के लिए खाना तैयार कर रही थीं। इसी बीच अचानक सिलेंडर के पाइप से गैस रिसाव होने लगा और देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया।आग की लपटों में दूल्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.