कौशाम्बी, अप्रैल 25 -- सरायअकिल क्षेत्र के कुंडारी गांव स्थित एक घर में बारात आने से पहले आग लग गई। इसकी चपेट में आकर हजारों रुपये कीमत का सामान जलकर राख हो गया। गृहस्वामी ने पड़ोसी पर आग लगाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मामले की जांच के बाद कार्रवाई का आश्वासन दिया है। कुंडारी गांव निवासी अनिल पटेल पुत्र संतोष पटेल की बेटी संजना की शादी सैनी क्षेत्र के कमंगलपुर में तय हुई। शनिवार को बारात आने से पहले उनके दोपहर करीब दो बजे उनके पुराने घर में आग लग गई। मकान से लपटों को निकलता देख आयोजन में जुटे लोगों में अफरा-तफरी मच गई। शोरगुल पर पहुंचे ग्रामीणों ने आग बुझाने का प्रयास किया लेकिन, लपटें विकराल होती जा रहीं थीं। इस बीच सूचना पर चायल से पहुंचे फायर बिग्रेड कर्मियों ने किसी तरह आग पर काबू पाया। घर में रखा फर्नीचनर, बिस्तर, अनाज सहित करीब 70...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.