बहराइच, मार्च 12 -- नवाबगंज, संवाददाता। थाना क्षेत्र में गुरुवार रात को फूस के मकान में आग लग गई। मकान व परचून की दुकान जलकर राख हो गया। मकान में शादी का सामान रखा था। उसके साथी नगदी भी थी। जेवरात भी जल गए। पीड़ित परिवार खुले आसमान के नीचे रात गुजारने पर मजबूर हो गया। नवाबगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत जमदान भगंहर के मजरा जमदान में बुधवार की रात ढाई बजे के करीब सर्वजीत पाल के घर में आग की लपटें उठने लगी। जब तक पीड़ित परिवार शोर मचाता और ग्रामीण आग पर काबू पाते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। फूस के मकान के बगल में ही परचून की दुकान जलकर राख हो गई। अग्निकांड पीड़ित परिवार की पुष्पा देवी ने बताया कि घर के अंदर शादी का सामान जो लाखों रुपए का था। जेवरात पायल ,माला, कमर पेटी आदि जेवर व पम्पिगं सेट सिंचाई के लिए रखा इंजन व नगद Rs.10 हजार ...