शादी वाले घर में लगी आग, आठ लोग झुलसे
लखनऊ, जून 20 -- सरोजनीनगर में शुक्रवार को शादी वाले एक घर में खाना बनाते वक्त रसोई गैस सिलेंडर में आग लग गई। आग लगने से घर में अफरातफरी मच गई। लोगों ने आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन आग की लपटें बढ़ती जा रही थी। आग बुझाने में दूल्हे के भाई समेत आठ लोग झुलस गए। परिजनों ने सभी को निजी अस्पताल में भर्ती कराया। दूल्हे के भाई की हालत गंभीर बनी हुई है। गहरु स्थित गंगादीन खेड़ा निवासी हरिश्चंद्र यादव के बेटे अमरेंद्र की शुक्रवार शाम माल के मनभौना गांव बरात जानी थी। घर पर नाते-रिश्तेदारों की भीड़ थी। दोपहर में महिलांए रसोई गैस पर खाना पका रही थी। तभी अचानक रसोई गैस सिलेंडर में आग लग गई। रसोई घर में आग को देखकर अफरातफरी मच गई। रसोई घर में खाना पका रही महिलाएं जान बचाकर भागी। शोर सुनकर परिजन आग बझुाने के लिए दौड़े। आग की चपेट में आने पर खाना बना रह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.