हिन्दुस्तान संवाद, मई 11 -- UP News: उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। बांसगांव नगर पंचायत के वार्ड संख्या-4 (दोनखर) में शनिवार देर शाम खौलते चीनी के शीरे में गिरने से तीन वर्षीय मासूम बच्ची की दर्दनाक मौत हो गई। हादसा उस समय हुआ, जब घर में शादी समारोह की तैयारियों के बीच मिठाई बनाने के लिए बड़े भगौने में चाशनी तैयार की जा रही थी। इस घटना के बाद शादी की खुशियां पलभर में मातम में बदल गईं। मिली जानकारी के अनुसार, वार्ड संख्या-4 (दोनखर) के रहने वाले सुरेश यादव के घर 12 मई को शादी समारोह होना है। शादी के लिए मिठाई और भोजन बनाने का ठेका राजेंद्र गुप्ता और उनकी हलवाई टीम को दिया गया था। शनिवार शाम घर में शादी की तैयारियां चल रही थीं और मिठाई के लिए बड़े भगौने में चीनी का शीरा तैयार किया गया था। इसी दौरान ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.