नई दिल्ली, अप्रैल 9 -- बिहार के सासासाम में एक मजदूर की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। हिलसा थाना क्षेत्र के मोनिंदपुर गांव निवासी एक मजदूर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के बाद परिजनों ने एक ईंट भट्ठा संचालक पर मजदूरी मांगने पर पीट-पीटकर हत्या करने का गंभीर आरोप लगाया है। मृतक नंदू मांझी के 32 वर्षीय पुत्र राजेश मांझी है। घटना से परिवार में मातम पसरा हुआ है, वहीं 20 अप्रैल को होने वाली उसके दोनों बेटों की शादी की खुशियां भी गम में बदल गई हैं। परिजनों ने बताया कि राजेश मांझी अपने परिवार के साथ पिछले तीन महीने से सासाराम जिले के अरवल गांव स्थित एक ईंट भट्ठा पर मजदूरी कर रहा था। आरोप है कि तीन महीने बीत जाने के बाद भी भट्ठा संचालक द्वारा मजदूरी का भुगतान नहीं किया गया। दो दिन पहले जब राजेश ने मजदूरी की मांग की, तो संचालक, उसके पुत्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.