मथुरा, फरवरी 19 -- थाना जमुनापार क्षेत्र के गांव नगला काजी में शादी वाले घर पर डीजे बजाने को लेकर बुधवार को लाठी-डण्डे चले और पथराव हो गया। इस दौरान दूल्हा समेत सात लोग घायल हो गये। इनमें बालक की हालत चिंताजनक है। पुलिस ने मौका मुआयना करते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। गांव काजी का नगला, जमुनापार निवासी प्रकाशी के बेटे सोनू की शादी थी। बुधवार को जयसिंहपुरा में बरात जानी थी। मंगलवार रात घर में डीजे बज रहा था। इसको लेकर पड़ोसी ने विरोध जताते हुए कहासुनी कर दी। इस दौरान घर के बुजुर्गों ने दोनों पक्ष के लोगों को समझाबुझा कर शांत कर दिया। आरोप है कि बुधवार सुबह नौ बजे डीजे बजाने को लेकर फिर से दोनों पक्ष में विवाद हो गया। गाली गलौज के साथ ही मारपीट होने लगी। लाठी-डंडे चलने के साथ ही पथराव हो गया। इससे घर की महिला व रिश्तेदारों में ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.