शादी वाले घर में गिरी मिसाइल, बच्चे सहित 4 की मौत, दर्जनों घायल; US के हमले से ईरान में हड़कंप
नई दिल्ली, सितम्बर 2 -- ईरान और अमेरिका के बीच एक बार फिर तनाव चरम पर पहुंच गया है। दोनों पक्षों ने एक दूसरे के ठिकानों पर बड़े हमले किए हैं और अब युद्ध की आग भड़कती जा रही है। इस बीच अब अमेरिका के एक कदम से ईरान का पारा और चढ़ना तय है। मंगलवार को ईरान के दक्षिणी तट में एक शादी समारोह पर अमेरिकी मिसाइल आ गिरी। कुछ ही समय पहले जहां शहनाई बज रही थी और मेहमान जश्न में डूबे थे, वहीं अचानक अमेरिका का एक मिसाइल हमला तबाही बनकर टूटा। इस हमले में एक बच्चे समेत 4 लोगों की मौत हो गई है। वहीं 50 से अधिक लोग घायल बताए जा रहे हैं। ईरानी रेड क्रेसेंट ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर इस घटना की पुष्टि की है। जानकारी के मुताबिक यह घटना होर्मोजगान प्रांत के सिरिक काउंटी में स्थित कुहेस्तक शहर की है। यहां एक रिहायशी घर में शादी का कार्यक्रम चल रहा था। तभी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.