बेगूसराय, अप्रैल 23 -- Bihar News: बिहार के बेगूसराय में शादी वाले एक घर में उस कोहराम मच गया जब जिस युवती की शादी थी उसके भाई की मौत हो गयी। बुधवार को बहन का शगुन लेकर पिता और भाई को जाना था। इससे पहले ही गंगा नदी में डूबकर मौत हो गई। घटना मटिहानी थाना क्षेत्र के रामपुर बसवन की है। ग्रामीण भोला पंडित के 20 वर्षीय पुत्र सत्यम कुमार का शव बुधवार को गंगा नदी से बरामद कर लिया गया। दाह संस्कार के लिए जब शव यात्रा निकली तो पूरे गांव में मातम पसर गया। दरवाजे पर एक तरफ शगुन के सामान पड़े थे दूसरी ओर शव रखा गया था। बताया जाता है कि भीषण गर्मी से राहत पाने के लिए सत्यम मंगलवार दोपहर करीब एक बजे अपने पांच मित्रों के साथ छितरौर गंगा घाट पर स्नान करने गया था। इसी दौरान जलक्रीड़ा करते समय वह गहरे गड्ढे में चला गया और लापता हो गया था। नदी में बालू कटाव...