फतेहपुर, फरवरी 26 -- बिंदकी। कोतवाली क्षेत्र के बहरौली गांव में ताला बंद मकान की कुंडी काटकर चोरों ने नगदी जेवर सहित करीब दस लाख का मॉल पार कर दिया। परिवार बेटी की शादी में गेस्ट हाउस में था। गुरुवार सुबह परिजनों को चोरी की जानकारी हुई। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। बहरौली गांव निवासी बृजेंद्र सिंह उर्फ मुन्नू सिंह के पुत्री की बुधवार को शादी थी। पूरा परिवार पुत्री की शादी में शामिल होने गेस्ट हाउस गया हुआ था। बुधवार को उनकी पुत्री का विवाह समारोह नगर के ललौली रोड स्थित एक गेस्ट हाउस से संपन्न हो रहा था। शादी की तैयारियों और कार्यक्रम में व्यस्त परिवार के लोग, रिश्तेदार और गांव के परिचित सभी वहीं मौजूद थे, जिससे उनका घर पूरी तरह सूना पड़ा था। इसी का फायदा उठाते हुए चोरों ने बुधवार को वारदात को अंजाम दिया। चोरों ने घर के मुख्य लोहे के द...