हरदोई, अप्रैल 30 -- पाली। गोबर से आंगन की लिपाई कर रही एक महिला को फर्राटा पंखा ने करंट मार दिया। करंट लगने से घायल हुई महिला को परिजन चिकित्सक के पास लेकर गए। जहां डॉक्टर ने देखते ही उसे मृत घोषित कर दिया। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। शादी वाले घर में जरा देर में खुशियां मातम में बदल गई। थाना क्षेत्र के गांव गोपालपुर निवासी रामदीन ऑटो चालक है। बुधवार को रामदीन के पारिवारिक चाचा मनोज की बेटी की शादी थी। परिवार के सभी लोग शादी की तैयारियों में लगे हुए थे। घर में ढोलक की थाप पर मंगल गीत गाए जा रहे थे। रामदीन की पत्नी कुसुमा भी अपनी ननद की शादी की तैयारियों में लगी हुई थी। वह घर की साफ सफाई कर रही थी। बुधवार सुबह दस बजे के आसपास कुसुमा अपने घर के आंगन की लिपाई गोबर से कर रही थी। आंगन में फर्राटा पंखा रखा हुआ था। भीगे हुए हाथों से कुसुम...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.