मधुबनी, अप्रैल 30 -- धर्मेंद्र नारायण झा झंझारपुर,निज संवाददाता। कहते हैं कि बेटियां घर की खुशियां लेकर आती हैं, लेकिन भैरवस्थान थाना क्षेत्र के लोहना गांव में एक पिता की इन खुशियों पर बुधवार की शाम कुदरत की बेरुखी भारी पड़ गई। सुकमार कुमार राय के घर में गुरुवार को होने वाली बेटी की विदाई की तैयारियां पूरी हो चुकी थीं, पर नियति को कुछ और ही मंजूर था। बुधवार शाम आई भीषण आंधी ने शादी के मंडप और हंसी-ठिठोली के बीच ऐसा तांडव मचाया कि उत्सव का घर देखते ही देखते मलबे के ढेर में तब्दील होने लगा।बुधवार को घर में हल्दी और मेंहदी की रस्में चल रही थीं। यह भी पढ़ें- हल्दी-मेहंदी की खुशियों में डूबा था परिवार, मंगल गीतों की जगह क्यों गूंजने लगी चीख-पुकार? बहनें और सखियां पारंपरिक गीतों पर झूम रही थीं कि अचानक आसमान काला पड़ गया। तेज हवाओं के झोंके ने बग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.