भदोही, अप्रैल 27 -- ज्ञानपुर। पटेल नगर स्थित एक शादी लान के पास रविवार की रात करीब साढ़े नौ बजे मारपीट हो गई। मारपीट करने वाले बारात में आए थे या कहीं जाने वाले यात्री यह स्पष्ट नहीं हो पाया था। बताया जाता है कि रात्रि में लान में बारात आई थी। बारात में शामिल लोग लान के आसपास ही घुम रहे थे। इस बीच एक व्यक्ति सड़क दुर्घटना में चोटिल हो गया था। रात करीब साढे़ नौ बजे छह से आठ की संख्या में लोग लान के पास ही मारपीट करने लगे। मारपीट संग पत्थर भी इक्का-दुक्का चला। मारपीट में जिस पक्ष के लोग कमजोर पड़े वह भागने लगे। यह भी पढ़ें- बारात में बवाल: खाने को लेकर शुरू हुई कहासुनी खूनी संघर्ष में बदली, पथराव से कई घायल जब तक लोग कुछ समझ पाते मारपीट करने वाले इधर-उधर चले गए। शादी में इन दिनों शराब के नशे में धुत्त लोग मारपीट कर माहौल खराब कर दे रहे हैं।
ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.