लखीसराय, फरवरी 26 -- लखीसराय, एक प्रतिनिधि। शादी-विवाह और लग्न के मौसम में शहर की सड़कों पर निकलने वाली भीड़ और डीजे वाहनों के कारण दिनभर जाम की स्थिति बनी रही। मुख्य मार्गों पर बारात जुलूस और तेज साउंड सिस्टम से यातायात पूरी तरह प्रभावित रहा, जिससे आम लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सरकार की ओर से स्पष्ट निर्देश जारी है कि सड़कों पर डीजे नहीं बजाया जाएगा और मॉडिफाइड वाहनों पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इसके बावजूद विभागीय शिथिलता के कारण डीजे संचालकों का मनोबल बढ़ता नजर आ रहा है। स्थिति यह है कि कई डीजे वाहन खुलेआम थाना के सामने से भी तेज आवाज में गुजर रहे हैं, लेकिन प्रभावी कार्रवाई नहीं होने से नियमों की अनदेखी जारी है। हालांकि जिला परिवहन विभाग की ओर से दो बार कार्रवाई की गई है। इस संबंध में मोटर यान निरीक्षक प्रतीक कुम...