शादी में DJ बजाया तो वर-वधु पर 21-21 हजार जुर्माना, रिंग सेरेमनी पर भी रोक; कुनबी पटेल समाज का फैसला
खंडवा, अगस्त 17 -- शादी समारोहों में बढ़ते दिखावे और अनावश्यक खर्च पर रोक लगाने के लिए खंडवा के श्री तिरोले कुनबी पटेल समाज ने एक बड़ा सामाजिक फैसला लिया है। अब समाज के किसी परिवार की शादी में बारात के दौरान DJ बजाया गया तो वर और वधु दोनों पक्षों पर 21-21 हजार का जुर्माना लगेगा। यह राशि समाज के संगठन कोष में जमा कराई जाएगी। इसके साथ ही समाज ने प्री-वेडिंग शूट और रिंग सेरेमनी पर भी रोक लगाने का निर्णय लिया है। इस निर्णय के पीछे का पटेल समाज का उद्देश्य साफ है जिस तरह से शादी विवाह में अत्यधिक खर्च बढ़ता जा रहा है उसे रोककर समाज में कर्ज के बोझ बेवजह दिखावे से समाज के लोगों को बचाना चाहता है। कुनबी पटेल समाज की वार्षिक कार्ययोजना को लेकर शनिवार और रविवार को ओंकारेश्वर में दो दिवसीय बैठक हुई। इसमें समाज में अनुशासन, एकता, सेवा, संस्कार और साम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.