बिजनौर, अप्रैल 21 -- चांदपुर क्षेत्र के हीमपुर दीपा थाना क्षेत्र के रावटी गांव में एक युवक को गोली मारने की घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। जांच में सामने आया है कि एक दिन पहले शादी समारोह में हुए विवाद के बाद 2-3 युवकों ने वारदात को अंजाम दिया और मौके से फरार हो गए। मंगलवार को हीमपुर दीपा थाना क्षेत्र के ग्राम रावटी में करीब 25 वर्षीय सौरभ पुत्र सुदेश को अज्ञात हमलावरों ने गोली मार दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। जांच में पता चला कि सौरभ 20 अप्रैल को ग्राम टुंगरी में एक शादी समारोह में शामिल होने गया था। जहां उसका कुछ युवकों के साथ विवाद हो गया था। देर रात को 2-3 युवक बाइक से रावटी पहुंचे और सौरभ को गोली मार दी। हमलावर घटना के बाद फरार हो गए, जबकि बाइक मौके पर ही छोड़ गए।घायल सौरभ को तुरंत उपचार के ल...