लखीमपुरखीरी, अप्रैल 29 -- लखीमपुर। मोहम्मदी कोतवाली क्षेत्र के रेहरिया कस्बे के एक रिसॉर्ट में मंगलवार रात शादी के दौरान हुई हर्ष फायरिंग में दूल्हे के भाई को गोली लग गई। इसके बाद वहां अफरातफरी मच गई। घायल को लेकर परिजन सीएचसी और फिर शाहजहांपुर पहुंचे। वहां युवक का इलाज किया गया। मोहम्मदी कोतवाली के रेहरिया के एक रिसोर्ट में मंगलवार को शादी समारोह था। क्षेत्र के मूड़ा खालसा निवासी अनूप यादव की बहन बबली की बारात शाहजहांपुर के थाना सिधौली के गांव उलिया से आई थी। रात 12 बजे रिसोर्ट में बारात चढ़ने के दौरान आलोक यादव नाम के युवक ने अपने पिता शेर सिंह यादव की राइफल से फायरिंग कर दी। यह भी पढ़ें- ननिहाल में आए बालक को मारी गोली, हालत गंभीर गोली पहले जमीन पर टायल्स से टकराई और फिर जाकर दूल्हे उदय प्रताप यादव के छोटे भाई अभय (18) को जा लगी। उसे इ...