शादी में शामिल होने जा रहे युवक की सड़क हादसे में मौत
संतकबीरनगर, जून 16 -- संतकबीरनगर, हिन्दुस्तान टीम। संतकबीरनगर जिले के बेलहर थाना क्षेत्र के दुर्गजोत रुधौली मार्ग पर जंगल बेलहर स्थित वन विभाग कार्यालय के सामने मंगलवार को एक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। युवक अपने रिश्तेदार के यहां शादी समारोह में शामिल होने आ रहा था।जानकारी के अनुसार अशरफ अली (34 वर्ष) पुत्र नूर अली निवासी बांसी जनपद सिद्धार्थनगर से अपने रिश्तेदार के घर दुर्गजोत में आयोजित शादी समारोह में शामिल होने के लिए बाइक से आ रहा था। बताया जाता है कि जैसे ही वह जंगल बेलहर स्थित वन विभाग कार्यालय के सामने पहुंचा, उसकी बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई। टक्कर इतनी तेज थी कि वह गंभीर रूप से घायल हो गया।हादसे की सूचना पर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। घटना की जानकारी मिल...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.