औरंगाबाद, मार्च 13 -- औरंगाबाद नगर थाना क्षेत्र के जसोईया मोड़ के समीप राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या-19 पर अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक अधेड़ व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक की पहचान माली थाना क्षेत्र के प्रसाद जैन गांव निवासी स्व. कौलेश्वर मेहता के 74 वर्षीय पुत्र महावीर मेहता के रूप में हुई है। सदर अस्पताल में परिजनों ने बताया कि वह अपने जमीन विवाद के मुकदमा के सिलसिले में औरंगाबाद न्यायालय पहुंचे थे। इसके बाद वह अपने साढू के बेटा की शादी में शामिल होने सीरिस जा रहे थे। जैसे ही जसोईया मोड़ के समीप पहुंचे कि तेज रफ्तार अनियंत्रित अज्ञात वाहन की चपेट में आकर घायल हो गए। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची हाईवे पेट्रोलिंग के कर्मियों ने उन्हें सदर अस्पताल पहुंचाया जहां जांच के बाद चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। मौत की सूचना मिलते ही अस्पताल पह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.