शादी में शामिल होने को सिंगापुर से आया था शख्स, पड़ोसी ने मार डाला; 15 राउंड फायरिंग
नई दिल्ली, नवम्बर 7 -- हरियाणा के फरीदाबाद में एक दिल दहला देने वाली घटना हुई है। सेक्टर 21C में धनतेरस की रात पार्किंग को लेकर हुआ एक मामूली विवाद में एक व्यक्ति की हत्या कर दी गई। एक इमारत में रहने वाले दो लोगों के बीच कहासुनी हुई थी। तीसरी मंजिल पर रहने वाले पड़ोसी ने बहस के बाद अपने लाइसेंसी पिस्तौल से 15-16 राउंड गोलियां चलाकर पहली मंजिल पर रहने वाले शख्स की हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी अपने पूरे परिवार के साथ फरार हो गया। मृतक की पहचान परमजीत धनखड़ के रूप में हुई है। मूल रूप से हिसार के रहने वाले थे। वे एक बड़ी नेशनल कंपनी में काम करते थे और अपने काम के सिलसिले में सिंगापुर में रहते थे। परमजीत 24 नवंबर को होने वाली अपने भतीजे की शादी में शामिल होने के लिए दीपावली से महज दो दिन पहले धनतेरस पर ही फरीदाबाद स्थित अपने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.