इटावा औरैया, अप्रैल 22 -- इटावा। फ्रेंड्स कॉलोनी क्षेत्र में पक्का बाग के पास आगरा-कानपुर नेशनल हाईवे पर मंगलवार रात अज्ञात वाहन ने युवक को कुचल दिया। उसकी मौके पर मौत हो गई। युवक अपने चाचा की बेटी की शादी में शामिल होने कानपुर देहात से आया था। कानपुर देहात के खोजाफूल गांव निवासी 27 वर्षीय प्रमोद कठेरिया पुत्र नाथूराम अपने चाचा लाखन सिंह के यहां पक्का बाग अर्जुन नगर में शादी समारोह में शामिल होने आया था। 20 को शादी थी। मंगलवार रात प्रमोद किसी काम से घर से निकलकर हाईवे की ओर गया था। तभी तेज रफ्तार वाहन ने कुचल दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया था। यह भी पढ़ें- कार ने बाइक सवार दो युवकों को टक्कर मार सौ मीटर घसीटा, दोनों की गई जान प्रारंभिक तौर पर पहचान न होने पर पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया। बुधवार सुबह सोशल मीडिया और अन्य माध्यमों से मृ...