शादी में शामिल होने आई युवती प्रेमी संग फरार
बिहारशरीफ, जून 6 -- शादी में शामिल होने आई युवती प्रेमी संग फरार शेखपुरा, हिन्दुस्तान संवाददाता। शादी में शामिल होने आई युवती प्रेमी संग फरार हो गई है। मामला जयरामपुर थाना क्षेत्र के एक गांव का है। थानाध्यक्ष लाली कुमारी ने बताया कि सुरेश पासवान सहित अन्य लोगों के खिलाफ युवती को बहला फसुलाकर भगा ले जाने का आरोप लगाया गया है। युवती मूल रूप से कोलकता की रहने वाली है। वह शादी समारोह में समारोह में भाग लेने आई थी। 30 मई की शाम बरबीघा बाजार जाने का बहाना कर घर से निकली और प्रेमी के साथ भाग गई। काफी देर तक घर नहीं लौटने पर परिजनों द्वारा खोजबीन की गई। बाद में मां द्वारा एफआईआर करायी गयी। (शेखपुरा से संजय कुमार मेहता)
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.