ग्वालियर, अप्रैल 1 -- मध्य प्रदेश के ग्वालियर में एक परिवार ने पड़ोस में शादी की खुशी में शराब नहीं पिलाने पर बवाल मचा दिया। पड़ोसियों ने दूल्हे की मां और परिवार के साथ साथ नई नवेली दुल्हन से मारपीट कर दी और घरेलू सामान के साथ रुपए लूट ले गए। बीच बचाव में मेहमानों ने भी पड़ोसियों को पीट दिया। पीड़ित दूल्हे के परिवार ने ग्वालियर एसपी के पास पहुंचकर न्याय की गुहार लगाई है। पुलिस ने एक पक्ष की तरफ से मामला दर्ज कर लिया है तो दूसरी पक्ष की तरफ से जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, ग्वालियर देहात आरोन थाना क्षेत्र के पटाई गांव में रहने वाले महेश जाटव की 30 मार्च को शादी हुई थी। शादी के बाद महेश दुल्हन लेकर अपने गांव पटाई पहुंचा था और रात के समय मेहमान और परिवार के लोग खाना खा रहे थे। इसी दौरान गांव में ही रहने वाले मनोज जाटव, हरनाम, भीम और ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.