बक्सर, मई 15 -- पेज तीन के लिए -- बक्सर। नगर थाना क्षेत्र के रामरेखा घाट से पुलिस ने एक युवक को शराब के साथ गिरफ्तार किया है। युवक की पहचान किला मैदान के समीप निवासी राम दास के पुत्र संजय कुमार के रूप में हुई। पुलिस की पूछताछ में युवक ने बताया कि उसके घर में शादी है। इसके लिए वह शराब ले जा रहा है। इस संबंध में पुलिस ने बताया कि गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि एक युवक शराब की खेप लेकर आ रहा है। इसपर तत्काल रामरेखा घाट के समीप जाल बिछाया गया। इसी दौरान एक संदिग्ध युवक आते दिखाई दिया। यह भी पढ़ें- मुंगेर: तारापुर-खड़गपुर रोड पर शराब के साथ युवक गिरफ्तार उसके हाथ में एक बड़ा सा बोरा था। युवक को रोककर जांच शुरू की गई। तब युवक भागने का प्रयास करने लगा। तत्काल पुलिस ने युवक को पकड़ लिया। बोरा में से अलग-अलग ब्रांड की विदेशी शराब बरामद हुई। पूछताछ के ...