संतकबीरनगर, मई 7 -- सांथा, हिन्दुस्तान संवाद। बेलहर कला थाना क्षेत्र के लोहरौली मिश्र गांव में शादी समारोह के दौरान हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। पुरानी रंजिश और कहासुनी को लेकर दबंगों ने लाठी-डंडों व हॉकी से एक युवक पर जानलेवा हमला कर दिया। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर छह आरोपितों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर जांच शुरू कर दी है।पुलिस को दी गई तहरीर में लोहरौली मिश्र निवासी रामगोपाल चौधरी पुत्र स्व. योगेन्द्र चौधरी ने लिखा है कि मंगलवार की रात करीब 11:00 बजे गांव में आयोजित एक शादी समारोह में विवाद हो गया था। इसी बात को लेकर विपक्षी लामबंद हो गए। यह भी पढ़ें- पुरानी रंजिश में घर में घुसकर हमला, कई चोटिल बुधवार को प्रिंस मिश्रा,अंकित यादव, शिवम चौधरी, अमर सिंह चौधरी, हरिओम चौधरी और दीपांशु चौधरी ने गाली-गलौज करते हुए रामकुम...