हापुड़, मई 12 -- हापुड़। गाजियाबाद में शादी समारोह के दौरान हुए विवाद के बाद पिलखुवा क्षेत्र के गांव गालंद निवासी युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान पूर्व प्रधान के बेटे अतुल तोमर के रूप में हुई है। गंभीर हालत में उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां देर रात उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल बना हुआ है। जानकारी के अनुसार गांव गालंद निवासी अतुल तोमर सोमवार रात गाजियाबाद के थाना भोजपुर क्षेत्र में आयोजित एक शादी समारोह में शामिल होने गया था। समारोह के दौरान किसी बात को लेकर कुछ युवकों के बीच विवाद हो गया। यह भी पढ़ें- शादी में विवाद के बाद युवक की गोली मारकर हत्या मौके पर मौजूद लोगों ने मामला शांत करा दिया और सभी को वापस भेज दिया। बताया गया कि देर रात करीब 11 बजे गांव पहुंचने के बाद अतुल को गोल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.