गोरई (अलीगढ़), मार्च 12 -- UP News: यूपी के अलीगढ़ में अच्छी खासी शादी में हंगामा हो गया। एक लहंगे ने बखेड़ा खड़ा कर दिया। अंत में शादी ही तोड़नी पड़ गई। दुल्हन के दरवाजे पर पहुंचा दूल्हा बारात लेकर वापस लौट गया। दरअसल बुधवार रात दूल्हा बारात लेकर दुल्हन के दरवाजे पर पहुंचा था। दूल्हा बग्घी पर बैठा था। इसी दौरान बारातियों ने दुल्हन के लिए लहंगा निकाला। इस दौरान लड़की पक्ष में से किसी ने कह दिया कि लहंगा पुराना है। बस इसी बात से नाराज दूल्हा बग्गी से नहीं उतरा और बरात लेकर लौट गया। कई घंटे बाद लौटकर आया, मगर परिवारों में सहमति न बन पाने के चलते शादी नहीं हो सकी। गुरुवार को थाने में दोनों पक्षों ने शादी से इन्कार कर दिया। हालांकि किसी ने कोई तहरीर नहीं दी है। गांव कूबरा की युवती का रिश्ता मथुरा के सुरीर थाना क्षेत्र के गांव मीरपुर के युवक स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.