हरिद्वार, फरवरी 16 -- रानीपुर कोतवाली क्षेत्र में चेकिंग के दौरान एक युवक को अवैध तमंचे और जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया गया। इंस्पेक्टर आशुतोष राणा ने बताया कि सुमननगर क्षेत्र में चेकिंग के दौरान पुलिस टीम ने अजय उर्फ चिंगारी पुत्र राजकुमार निवासी गढ़ नंबर-2 को दबोचा। उसके पास से 12 बोर का तमंचा और जिंदा कारतूस मिला। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसने यह हथियार शादी-समारोह में रौब दिखाने के लिए रखा था। इसके बाद आरोपी के खिलाफ आर्म्स ऐक्ट में मुकदमा दर्ज किया गया। इस कार्रवाई में सुमननगर चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक अर्जुन कुमार, कांस्टेबल हरीश राणा और राजेंद्र रौतेला शामिल रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.