शादी में रसमलाई खाते ही उल्टी-पेट दर्द, राजस्थान में बच्चों समेत 105 लोग पहुंचे अस्पताल
कोटपूतली, मई 8 -- राजस्थान के कोटपूतली-बहरोड़ जिले में एक शादी में रसमलाई खाने से 105 लोगों के बीमार होने की खबर सामने आई है। घटना विराटनगर क्षेत्र के ढाणी गैसकान गांव की बताई जा रही है। यहां एक शादी समारोह उस समय अफरा-तफरी में बदल गया, जब समारोह में परोसी गई रसमलाई खाने के बाद करीब 105 ग्रामीण और बच्चे फूड पॉइजनिंग का शिकार हो गए। घटना के बाद शादी समारोह में हड़कंप मच गया और लोग खुशी के माहौल को छोड़ बीमार बच्चों और परिजनों को संभालने में जुट गए। बताया जा रहा है कि उल्टी और पेट दर्द होने की शिकायत पर परिजनों ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र आतेला में पीड़ितों को भर्ती करवाया। चिकित्सकों ने 16 बच्चों और 14 वयस्क मरीजों को शाहपुरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर रेफर कर दिया। घटना की सूचना मिलती विराटनगर उपखंड अधिकारी कपिल कुमार उपाध्याय बीसीएम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.