शादी में मेहमानों को कुत्ते के बर्तन में खिलाया खाना, मैरिज लॉन में जमकर हुआ हंगामा
बरेली, नवम्बर 23 -- Bareilly News: यूपी के बरेली जिले से सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां एक मैरिज होम में शादी का आयोजन था, जहां पहुंचे मेहमानों की सेहत के साथ खिलवाड़ किया गया। मैरिज होम के स्टाफ ने मेहमानों को कुत्ते के बर्तन में खाना परोस दिया। जिन बर्तनों से खाना परसो जा रहा था, उन पर कुत्तों के पंजों के निशान पाए गए थे। यह देखकर मेहमानों ने मैरिज लॉन में ही हंगामा शुरू कर दिया। मेहमानों ने इसकी शिकायत खाद्य सुरक्षा विभाग करने की बात कही है। इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हालांकि हिन्दुस्तान वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार पूरा मामला बारादरी थाना क्षेत्र के पीलीभीत बाईपास रोड स्थित स्पर्श लॉन का है। शादी कार्यक्रम को लेकर इस मैरिज होम को 10 लाख रुपये से अधिक खर्च पर बुक किया गया था। लॉन क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.