शादी में मुजरा रोकने पर मारपीट, मुकदमा दर्ज
उरई, जून 22 -- आटा। थाना क्षेत्र के ग्राम अल्मोडी डेरा में शादी समारोह में चल रहे मुजरे को रोकने पर मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़ित किशना ने थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। पीड़ित के अनुसार 21 जून 2026 की रात करीब 2 बजे घर के सामने शादी में दरवाजे पर खाना और मुजरा चल रहा था। मना करने पर आरोपी अनिल निवासी अल्मोडी डेरा, पुष्पेंद्र निवासी परासन व प्रकाश निवासी भेड़ी जलालपुर ने मिलकर हमला कर दिया। मारपीट में किशना का सिर फट गया। आरोपी जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। पुलिस ने नामजद आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.