गोरखपुर, नवम्बर 24 -- झंगाहा, हिन्दुस्तान संवाद। झंगहा थाना क्षेत्र के जगलरसुलपुर नंबर दो के लक्ष्मीपुर गांव में रविवार देर रात एक 20 वर्षीय महिला की गला रेतकर हत्या कर दी गई। मृतका की पहचान शिवानी के रूप में हुई है, जो इन दिनों गांव में आयोजित एक शादी समारोह में अपने मायके आई हुई थी। घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। जानकारी के अनुसार, रविवार की रात में किसी समय शिवानी शौचालय गई, लेकिन काफी देर तक बाहर नहीं आई। परिवार की महिलाएं जब शौचालय के पास गईं तो अंदर शिवानी को खून से लथपथ पड़ा शव देखकर चीख पड़ीं। उसका गला तेज धारदार हथियार से रेता गया था। परिवार के शोर मचाने पर आसपास के लोग भी मौके पर पहुंच गए। तुरंत इसकी सूचना झंगहा पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही झंगहा पुलिस मौके पर पहुंची और फॉरेंसिक टीम के साथ घटनास्थल की जांच की। पुलिस ने श...