शादी में मनपसंद गाना बजाने पर बवाल, दूल्हे के चाचा की चाकू गोदकर हत्या
एक संवाददाता, मई 8 -- बिहार के सीवान जिले में एक शादी समारोह के दौरान मनपसंद गाना बजाने को लेकर बवाल हो गया। स्थानीय लोगों से हुए विवाद के बाद बाराती बनकर आए दूल्हे के चाचा की चाकू गोदकर हत्या कर दी गई। यह सनसनीखेज वारदात चैनपुर ओपी थाना क्षेत्र के नगई गांव की है। घटना गुरुवार आधी रात के बाद की है। शुक्रवार सुबह आक्रोशित लोगों ने सड़क जाम कर प्रदर्शन किया। मृतक की पहचान सीवान जिले के रघुनाथपुर थाना क्षेत्र स्थित लक्ष्मीपुर देवपुर निवासी ओम प्रकाश साह के बेटे मनीष कुमार साह के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, नंदलाल साह के बेटा सुशील कुमार की बारात लक्ष्मीपुर देवपुर से नगई गांव में रिशुन साह की बेटी से शादी के लिए आई थी। रिश्ते में सुशील का चाचा मनीष भी बारात में आया था। रात में 12 बजे आर्केस्ट्रा में फरमाइशी गीत बजाने को लेकर स्थानीय यु...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.