मैनपुरी, फरवरी 13 -- औंछा। थाना क्षेत्र के ग्राम विक्रमपुर में शादी समारोह में भाग लेने गए दो भाइयों और उनके एक साथी पर गांव के ही दबंगों ने हमला बोल दिया। जिससे वे तीनों घायल हो गए। घटना की तहरीर पर पुलिस ने चार आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस द्वारा आरोपियों की तलाश की जा रही है। सभी आरोपी गांव से भाग निकले हैं। प्रवीन पुत्र सुरेश ने पुलिस को तहरीर देकर शिकायत की कि वह गांव में ही आयोजित शादी में अपने भाई जितेंद्र और गांव के अनुराग के साथ शामिल होने गया था। जहां पुरानी बातों को लेकर गांव के ही दबंगों ने उन तीनों पर हमला बोल दिया और मारपीट कर तीनों को गंभीर रूप से घायल कर दिया। घटना की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी प्रमोद पुत्र जयवीर, बृजमोहन पुत्र राजनाथ, संतोष पुत्र जयवीर, अतुल पुत्र प्रमोद सभी निवासीगण विक्रमपुर औंछा के खिलाफ घ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.