शादी में बाधा डालने को लेकर मारपीट, चार पर केस
जौनपुर, मई 16 -- रामनगर, हिन्दुस्तान संवाद। नेवढ़िया थाना क्षेत्र के बल्लीपुर बनेवरा गांव में बेटी की शादी के दौरान पुरानी रंजिश को लेकर हुई मारपीट में पुलिस ने चार नामजद समेत अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। घटना के बाद शादी समारोह में अफरा-तफरी मच गई। गांव निवासी शिवकुमारी पत्नी बरखू राजभर ने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया कि शुक्रवार भोर में करीब चार बजे उनकी पुत्री की शादी चल रही थी। इसी दौरान गांव के फावनी उर्फ राजेश पुत्र राजकुमार, हिमांशु पुत्र कमलेश, राहुल पुत्र लंगड़, कृष तथा प्रवेश पुत्र रामरेखा निवासी सिंधोरा वाराणसी दरवाजे पर पहुंच गए। आरोप है कि सभी ने गाली-गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी और ईंट-पत्थर से हमला कर दिया। हमले में शिवकुमारी के भाई अशोक और रमेश घायल हो गए। परिजनों का आरोप है कि आरोपितों ने जान से मारने की धमकी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.