समस्तीपुर, मई 2 -- उजियारपुर। अंगारघाट थाना क्षेत्र के बिरनामा गांव में एक शादी समारोह में पिस्तौल लहराने का विरोध करना उपमुखिया को मंहगा पड़ा। पिस्तौल लहराने वाले युवक के समर्थकों ने उपमुखिया नथुनी राय के घर पर हमला कर उनकी पत्नी सरपंच मीरा देवी सहित परिवार के अन्य लोगों की पिटाई कर जख्मी कर दिया। घटना में सरपंच की सास व बच्ची को भी जख्मी कर देने की बात बतायी गयी है। इतना ही नहीं इस बाबत उपमुखिया नथुनी राय ने सदर अस्पताल में एक वीडियो सोसल मीडिया पर जारी कर बताया है की उपरोक्त घटना करने के बाद आरोपीगण सदर अस्पताल समस्तीपुर में भी पहुंचकर वहां भी उनके एवं परिवार पर हमला करने का प्रयास किया। हालांकि अस्पताल में मौजूद सुरक्षाकर्मियों ने आरोपियो को खदेड़ कर भगा दिया। यह भी पढ़ें- तिलक समारोह में हर्ष फायरिंग, दो लोग गंभीर रूप से घायलहमले की जा...