दरभंगा, मई 10 -- विकास कुमार,कमतौल। थाना क्षेत्र के छोटकी लाधा गांव में गत शुक्रवार की रात शादी समारोह के दौरान दो-तीन युवकों द्वारा पिस्टल लहराते हुए उत्पात मचाने का मामला सामने आया है। घटना का वीडियो शनिवार को सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया। हालांकि 'हिन्दुस्तान' इस वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। जानकारी के अनुसार, गत आठ मई की रात अरुण कुमार महतो की पुत्री का शादी समारोह आयोजित था, जिसमें बेनीबाद से बारात आई थी। इसी दौरान बारात पक्ष के साथ आए दो-तीन युवक जबरन समारोह में घुस गए और डीजे पर पिस्टल लहराते हुए डांस करने लगे। आरोप है कि युवकों ने बारातियों और राहगीरों के साथ बदसलूकी भी की। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, युवक पास में चल रहे दूसरे शादी समारोह के स्टेज पर भी पहुंच गए, जिससे अफरातफरी का माहौल बन गया। थानाध्यक्ष संजीव कु...