रामपुर, जून 24 -- गांव ढकिया में मंगलवार रात चोर दो बाइक ले उड़े। एक बाइक शादी समारोह में फोटोग्राफी करने आए युवक की थी, जबकि दूसरी बाइक घर के बाहर खड़ी थी। बताया गया कि ढकिया निवासी पवन सिंह और महुनागर निवासी सचिन गांव में आयोजित एक शादी समारोह में फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी का काम करने आए थे। उन्होंने अपनी बाइक पंडाल के पास खड़ी कर दी थी। देर रात लौटने लगे तो एक बाइक गायब मिली। काफी तलाश के बाद भी उसका पता नहीं चल सका। वहीं, गांव निवासी मोहन सिंह की बाइक भी रात में घर के बाहर से चोरी हो गई। सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...