कुशीनगर, मई 8 -- उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले में एक शादी समारोह उस वक्त अखाड़े में तब्दील हो गया, जब मामूली बात को लेकर बरातियों और ग्रामीणों के बीच खूनी संघर्ष छिड़ गया। विवाद की शुरुआत सात फेरों के दौरान पंडित जी से हुई कहासुनी से हुई, जिसने इतना तूल पकड़ा कि लाठी-डंडों के साथ दर्जनों ग्रामीणों ने बरातियों पर हमला बोल दिया। इस मारपीट में दूल्हा भी नहीं बच सका और उसे घेरकर पीटा गया। घटना में दूल्हे समेत आधा दर्जन लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। कुछ घायलों को गंभीर हालत में गोरखपुर के मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है।फेरों के वक्त पंडित जी से शुरू हुआ विवाद जानकारी के अनुसार, खड्डा थाना क्षेत्र के नौगांव निवासी कन्हैया सिंह के पुत्र गोलू सिंह की बरात 5 मई को कप्तानगंज थाना क्षेत्र के तुरकहा गांव निवासी महंथ सिंह के यहां आई थी। सब कुछ ठीक चल ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.