बिजनौर, मई 1 -- चांदपुर। चांदपुर के गांव महदूदनशो निवासी मौ. जाहिद पुत्र शब्बीर अहमद ने थाने में दी तहरीर में आरोप लगाते हुए बताया की उसकी पुत्री की 29 अप्रैल 2026 शादी थी। आरोप लगाया कि उसने गांव के पांच लोगो को शादी में नही बुलाया था, जिससे आरोपी नाराज हो गए और उन्होंने बरातियों व परिजनों को गाली-गलौज करते हुए धक्का मुक्की और मारपीट की। पीड़ित का आरोप है कि जब गाली-गलौज का विरोध किया तो आारोपियों ने दामाद को गोली मारने की धमकी दी और फरार हो गए। पुलिस से पीड़ित ने आरोपियों के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। यह भी पढ़ें- शादी समारोह में मारपीट, हंगामा, 26 के खिलाफ मुकदमा दर्ज पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुट गई। यह भी पढ़ें- मौसेरे भाई की शादी में आए महिला पुरुषों के साथ मारपीट

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टें...