शादी में नाच के दौरान फायरिंग और हथियार लहराने में गिरफ्तार
आरा, जून 20 -- -गजराजगंज थाने के चौकीपुर गांव से शुक्रवार की रात पकड़ा गया बदमाश -गिरफ्तार बदमाश के पास से देसी पिस्टल, खोखा और मोबाइल बरामद आरा। हिन्दुस्तान संवाददाता भोजपुर के गजराजगंज ओपी पुलिस ने थाना क्षेत्र के चौकीपुर गांव में शुक्रवार की रात शादी समारोह में नाच के दौरान फायरिंग और हथियार लहराते एक बदमाश को गिरफ्तार किया है। उसके पास एक देसी पिस्टल, एक खोखा और एक मोबाइल बरामद किया गया है। गिरफ्तार बदमाश नवादा थाना क्षेत्र के चंदवा निवासी राजू कुमार यादव का पुत्र रितिक राज है। पुलिस अधीक्षक राज की ओर से शनिवार को जारी प्रेस बयान के जरिए यह जानकारी दी गई है। पुलिस के अनुसार शुक्रवार की रात गजराजगंज ओपी क्षेत्र के चौकीपुर गांव में एक शादी समारोह में नाच प्रोग्राम का आयोजन था। नाच प्रोग्राम के दौरान शामियाने में एक युवक की ओर से फायरिंग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.