अलीगढ़, फरवरी 21 -- यूपी के अलीगढ़ से प्रेम-प्रसंग का एक अजब-गज मामला सामने आया है। यहां एक युवक की बहन की शादी थी। शादी समारोह में नाचने के लिए युवक ने महिला डांसर को बुलाया था। इसी दौरान डांसर का दुल्हन के भाई पर दिल आ गया। दुल्हन का भाई डांसर को छोड़ने गया। इसके बाद दोनों के बीच बातचीत शुरू हो गई। मौका पाते ही दुल्हन का भाई डांसर के साथ फरार हो गया। डांसर के साथ भागे युवक की बीते दिसंबर में ही शादी हुई थी। दोनों जयपुर के एक होटल में साथ देखे गए हैं। युवक की पत्नी ने पुलिस को शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है। उसने डांसर पर भी कई गंभीर आरोप लगाए हैं। पूरा मामला गांधी पार्क थाना क्षेत्र के अचल रोड का है। जानकारी के अनुसार यहां के रहने वाले बिलाल की शादी तीन दिसंबर 2025 को मुस्लिम रीति रिवाज से गुलिस्ता नाम की महिला के साथ हुई थी। ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.